उप-निरीक्षक प्रमोद, इंचार्ज अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अपराधियों की रोकथाम व अपराधियों को काबू करने के लिए सैक्टर-4/7 चौक से सैक्टर-9 की तरफ सिद्धार्थेश्वर टी-पॉइंट पर नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तथा बेरीकेट में टक्कर मारी। जब पुलिस टीम ने कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने पुलिस टीम पर पिस्टल से गोली चला दी व गाड़ी से टक्कर मारकर एक पुलिसकर्मी को घायल भी कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग की और आरोपी चालक को काबू करने में भी सफलता हासिल की।