फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस के लोगो वाली थार से ऑल्टो को जोरदार टक्कर, हुई क्षतिग्रस्त

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 02 May 2026 09:13 PM IST

गुरुग्राम। शिवाजी नगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 11.38 बजे एक थार ने ऑल्टो कार का टक्कर मार दी। थार की टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया। टक्कर लगने से कार में सवार चालक उसी में फंस गया। जिसे लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आरोपी थार के चालक ने अपनी गलती मानने की बजाय उल्टा ऑल्टो कार के चालक को ही धमकाना शुरू कर दिया। जिस थार ने ऑल्टो कार को टक्कर मारी, उस गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाई है और उस पर हरियाणा पुलिस का लोगो भी लगा हुआ है। कार चालक विकास कुमार का कहना है कि वह अपनी वह अपनी कार की सर्विस करवाकर कंपनी से अपने घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही शिवाजी नगर में सरकारी स्कूल के पास पहुंचे। तेज रफ्तार में आई थार के चालक ने गाड़ी को एकदम घुमाया, जिससे थार ने कार को सीधे टक्कर मार दी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया व थार का दांये तरफ का अगला पहिया भी टूट गया। हादसे की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें