कैबिनेट मंत्री राव नरवीर का अंबेडकर जयंती के दौरान सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एक बयान बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर अगर मकान बनाएगा तो उसका मकान तोड़ा जाएगा। इसके पीछे माना जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान बहुत से लोग ऐसे मौजूद थे जिनको कैबिनेट मंत्री से मकान गिराए जाने की घटना को लेकर राहत मिलने की उम्मीद थी।