फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कट बंद होने से सेंटर मार्केट का कारोबार प्रभावित, व्यापारियों ने दोबारा खोलने की उठाई मांग

ओल्ड रेलवे रोड और न्यू रेलवे रोड के बीच स्थित सेंटर मार्केट के व्यापारी आज कल काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। बाजार के निकट ओल्ड रेलवे रोड पर बंद किए गए कट को बंद करने के कारण मार्केट के व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस संबंध में सेंटर मार्केट संघ की ओर से स्थानीय विधायक, पुलिस आयुक्त तथा डीसीपी ट्रैफिक को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। मार्केट संवाद के दौरान व्यापारियों ने बताया कि कट बंद होने के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। सेंटर मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स, हैंडलूम, फर्नीचर, ज्वेलरी और ऑप्टिकल सहित 1000 से अधिक दुकानें संचालित हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें