फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में महिला व पुरुष वर्ग की बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित, शामिल हुए 250 बॉडी बिल्डर

गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित हूडा जिमखाना क्लब में रविवार को पहली फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 आयोजित की गई। महिला व पुरुष वर्ग में आयोजित होने वाली बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 250 बॉडी बिल्डर ने पंजीकरण कराया है। इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन और बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन, हरियाणा के अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में महिला व पुरुष बॉडी बिल्डर हिस्सा ले रहे हैं। बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को 25 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें