गुरुग्राम के सेक्टर 37 सी आशियारा प्रोजेक्ट के आवंटियों ने रविवार की शाम प्रोजेक्ट साइट पर प्रदर्शन किया। इस सोसाइटी के 992 आवंटी हैं। आवंटियों ने बताया कि पिछले 7 सालों से वे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आने वाले अफोर्डेबल प्रोजेक्ट में अपने घरों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सोसाइटी का 80 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। अपने घरों के लिए वे 100 प्रतिशत की राशि चुका चुके हैं। किराए के घर में रहने को विवश हैं दूसरी ओर फ्लैट के लिए ली गई ऋण की किश्त भी चुका रहे हैं।