आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिलाने के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रवेश को लेकर विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं। अभिभावक 6 जुलाई रात 11.59 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।