फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अरविंद केजरीवाल के बयान पर हरियाणा में भाजपा में उबाल, फूंका पुतला

हरियाणा पर दिल्ली में जहर मिलाकर पानी देने के दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आरोप पर भाजपा भड़की हुई है। मंगलवार को गुरुग्राम में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष कमल यादव के निर्देशानुसार जिला महामंत्री रामबीर भाटी के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला चौक पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद के खिलाफ नारे भी लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणावासियों को अपमानित करने के साथ-साथ ओबीसी समाज से आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निराधार और घटिया आरोप अपनी घटिया मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार यमुना को साफ नहीं कर पाई और अब आरोप हरियाणा पर लगा रही है। दिल्ली में गंदे नालों का पानी यमुना में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें