एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) चारु बाली ने 26 जनवरी 2026 को गुरुग्राम में कानून व सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में सीपी विकास अरोड़ा व सभी डीसीपी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था के प्रबंधों की जानकारी ली। एडीजीपी ने लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष रूप से तैयार पुलिस कंपनियों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।