गुरुग्राम सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में खांडसा की मार्केट में रविवार की रात दुकान पर हुई फायरिंग मामले में पालम विहार अपराध शाखा की पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि दुकानदार सुनील कुमार के बेटे का उसके दोस्त के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है।