गुरुग्राम सोहना एलिवेटेड रोड पर टोल कंपनी की ओर से टोल की वसूली तो हो रही है मगर रखरखाव करने वाली कंपनी का कोई पता नहीं है। सोमवार सुबह 9 बजे हुए सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई तीन लोग घायल है। इस रोड पर हादसों का एक प्रमुख कारण यह भी है कि टोल बचाने के चक्कर में उल्टी दिशा में वहां यहां से निकल रहे हैं।