गुरुगमन सिटी बसों में बिना टिकट सफर करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वर्तमान में सिटी बसों में बेटिकट सफर करने वालों की जांच करने के लिए एक ही टीम है, वह भी रोजाना बसों में जांच नहीं करती। ऐसे में काफी संख्या में अब यात्री बेटिकट ही सफर कर रहे हैं। दो या तीन स्टॉपेज आगे तक जाने वाले यात्री टिकट नहीं ले रहे क्योंकि जब तक परिचालक उन तक पहुंचता है, उनके उतरने का स्टॉपेज आ जाता है।