फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: आंधी के कहर से 80 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा, बाल-बाल बची ऑटो चालक और उसके बेटे की जान

बादशाहपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण मंगलवार को समसपुर गांव की यादव चौपाल के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां करीब 80 साल पुराना एक विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर वहां से गुजर रहे ऑटो को चपेट में ले लिया। इस दौरान ऑटो चालक जय प्रकाश और उनके बेटे की जान बाल-बाल बच गई। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और समय रहते सुरक्षित बाहर निकल जाने से एक बड़ी अनहोनी होने रुक गई। पेड़ इतना भारी-भरकम था कि उसके गिरने से पास में लगा बिजली का एक खंभा भी बुरी तरह टूट गया। खंभे के टूटने से बिजली की हाई-टेंशन तारें पेड़ की शाखाओं पर ही लटक गईं जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। मुख्य सड़क पर पेड़ और टूटे खंबे के कारण गांव का रास्ता बाधित हो गया और वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय ग्रामीण योगेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह नीम का पेड़ काफी प्राचीन था और गांव की पहचान बन चुका था जो अब टूट चुका है। तेज आंधी की मार यह सह नहीं पाया और गिर गया। वहीं किसी अन्य बड़े हादसे या करंट की चपेट में आने से बचाने के लिए तुरंत बिजली विभाग के एसडीओ को फोन पर सूचित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें