फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: बादशाहपुर में 55% काम डिजिटल, समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने की बड़ी चुनौती

जितेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Jul 2026 09:17 PM IST

बादशाहपुर। 15 जून से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन के सामने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने 14 तारीख तक का समय है। ताजा आकड़ों के मुताबिक क्षेत्र में अब 55 प्रतिशत काम पूरी तरह डिजिटल हो चुका है जबकि शेष 45 प्रतिशत काम को आज यानी 14 जुलाई तक पूरा किया जाना है। हालांकि अधिकारी आश्वस्त हैं कि समय रहते इसे पूरा कर लिया जाएगा। असिस्टेंट इलेक्टोरल रिटर्निंग ऑफिसर-1 एवं वजीराबाद के तहसीलदार सह एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट गुरुदेव सिंह ने बताया कि बादशाहपुर क्षेत्र के कुल 518 बूथों पर 518 बूथ लेवल ऑफिसर लगातार मुस्तैद हैं। वहीं खुद फील्ड में उतरकर बीएलओ के साथ घर-घर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं और संबधित जानकारी लागों के साथ सांझा कर रहे हैं। इस अभियान के विश्लेषण से साफ है कि शुरुआती 23 दिनों 15 जून से 7 जुलाई में काम की रफ्तार धीमी रही जहां सिर्फ 34 प्रतिशत काम ही डिजिटल हो सका। इसके बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई और पिछले 5 दिनों में बिना किसी अवकाश के दिन-रात काम करके 21 प्रतिशत हिस्से को पोर्टल अपलोड कर डिजिटल किया। वहीं फील्ड वर्क से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज प्रशासन के पास आ चुके हैं बस उन्हें पोर्टल पर डिजिटल करना बाकी है। इस दौरान लगभग काम पूरा हो चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें