फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में 2578 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएसएस परीक्षा

गुरुग्राम जिले के 10 केंद्रों में रविवार को राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) की परीक्षा हुई। गुरुग्राम में एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए 2911 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने बताया कि रविवार को 2578 विद्यार्थी उपस्थित और 333 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 88.56 फीसदी विद्यार्थियों ने एनएमएमएसएस परीक्षा दी। रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक एनएमएमएसएस परीक्षा आयोजित हुई। जिले के सभी 10 केंदों में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम (एससीईआरटी) की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें