फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दंपतियों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक, भक्ति और सकारात्मक जीवन का दिया संदेश

Vijay Singh Pundir Updated Mon, 24 Aug 2026 03:00 PM IST

गुरुग्राम के सेक्टर-82 स्थित मैप्सको कैसाबेला में 21 दंपतियों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भय, चिंता, अपराधबोध और मानसिक अशांति से ऊपर उठकर शांत एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण जेटली (गुरु मां) ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान को केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित न रखकर उसे दैनिक जीवन से जोड़ने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से वह बच्चों को तीन से 14 वर्ष की आयु तक भगवद्गीता की कक्षाएं भी कराती हैं। वहीं, वयस्कों को भी व्यावहारिक जीवन से जोड़कर गीता के संदेश समझाए जाते हैं। डॉ. किरण जेटली आगरा विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष रह चुकी हैं। रुद्राभिषेक के दौरान सभी दंपतियों ने भगवान शिव का जल एवं पूजन सामग्री से अभिषेक कर मंत्रोच्चार किया। इस दौरान परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समाज के कल्याण की कामना की गई। सामूहिक मंत्रोच्चार और पूजा के दौरान वातावरण भक्तिमय रहा तथा प्रतिभागियों ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें