गुरुग्राम में सुबह-सुबह बुलडोजर एक्शन, व्यापार केंद्र मार्केट में 20 दुकानें सील गुरुग्राम के सुशांत लोक सी-ब्लॉक व्यापार केंद्र मार्केट में सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पहली मंजिल पर स्थित 20 दुकानों को सील कर दिया गया। इन दुकानदारों ने बालकनियों पर अतिक्रमण करके अपनी दुकानें बढ़ा ली थीं। 22 लोहे की सीढ़ियां तोड़ दी गईं, जो दुकानदारों ने कॉमन एरिया में रखी थीं और कॉमन रास्ते और पार्किंग एरिया में बाधा डाल रही थीं। वीटा और सफल बूथ मालिकों ने पार्किंग के लिए निर्धारित कॉमन एरिया में अतिक्रमण करके अपनी सामग्री फैला दी थी, जिन्हें हटा दिया गया और उनकी टोकरियां, रेफ्रिजरेटर और अन्य स्टैंड भी तोड़ दिए गए। बेसमेंट में स्थित एक किताब की दुकान को सील कर दिया गया क्योंकि उसने बाहर से अवैध रूप से प्रवेश द्वार बना रखा था। कॉमन एरिया में रखे खाने-पीने के काउंटर, कुर्सियाँ, पानवाला, चायवाला, मोबाइल फ़ोन के खोखे आदि तोड़ दिए गए।