गुरुग्राम जिले के 11 प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय हाई-स्पीड आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए देहरादून रवाना हो चुके हैं। 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें क्रिदय मनचंदा, रुद्रांशी, तनिष्का जिंदल, आर्या सैनी, सुप्रतीक, आरव सिंघल, अद्वित्या यादव, स्तुति, जय यादव, कृष्णा राठौड़ और तनिष शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के लिए इन चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था जिसके अंदर इन लोगों ने तकनीक, स्टैमिना और रेस रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। राष्ट्रीय हाई-स्पीड आइस स्केटिंग प्रतियोगिता 25 जून से 30 जून तक देहरादून में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।