फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में हादसा, दोस्तों के साथ नहाने आया था दिल्ली से युवक, गंगनहर में डूबा

गंगनहर घाट पर दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया दिल्ली निवासी युवक डूब गया। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर कॉलोनी निवासी विरेन्द्र,सचिन, प्रदीप,महेश, विजय, शुभम आदि मुरादनगर गंग नहर घाट पर मंगलवार दोपहर नहा रहे थे। नहाते समय सचिन कुमार(25) पुत्र सुभाष निवासी पंचवटी कालोनी गोकुलपुर नहर के गहरे पानी चला गया और डूबने लगा। अपने आप को डूबता देखकर सचिन ने शोर मचाया, काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और पानी के तेज बहाव में बह गया।  पुलिस  गोताखोर की मदद से युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें