गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-2 स्थित राधा पार्क में उत्तराखंड की महिलाओं ने धूमधाम से उत्तराखंडी की खड़ी और बैठक होली मनाई। संयोजक मंजू जोशी ने बताया कि ये कार्यक्रम पिछले कई सालों से करते आ रही हैं। इसमें वैशाली की मां भगवती कीर्तन मंडली वैशाली, उत्तराखंड महिला शक्ति वैशाली और महिला मंडल वैशाली समेत सभी समाज की महिलाओं ने भाग लेकर खड़ी व बैठक होली में गुलाल और फुल उड़ाकर खूब का आनंद लिया।