वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत बुधवार सुबह करीब 05 बजे जब वेव सिटी पुलिस द्वारा एक चेक पाइंट लगाकर कुडियागढी अंडरपास के नीचे चेकिंग की जा रही थी तभी उस समय एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार आ रहा था तो पुलिस टीम को देखते ही उसने अचानक अपनी बाइक मोड़ी और भूडगढी कच्चे रास्ते की तरफ भागने की कोशिश की पुलिस की टीम द्वारा जब उसको पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने तमंचे के द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया,पुलिस की जबाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ हेतु जब पुलिस के द्वारा फायरिंग की गई तो उसके एक पैर में गोली लग गई।सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम बिलाल पुत्र जहीर निवासी किले वाली मजिस्द डासना थाना वेव सिटी बताया और जब उससे और सघन पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके खिलाफ गाजियाबाद एवं दिल्ली एनसीआर में दो दर्जन से भी ज्यादा केस रजिस्टर्ड हैं।एसीपी ने बताया कि थाना वेव सिटी पर पंजीकृत गौकशी के मुकदमे में ये वांछित चल रहा था और उसने ये स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था।अब पूछताछ के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।घायल होने के कारण उसे उपचार हेतु सीएचसी डासना में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा व एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है।