फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 घंटे बाद पहुंची NDRF, नहर में डूबे युवक की तलाश की मांग पर अड़े ग्रामीण, परिजनों ने लगाया ये आरोप

नहर में डूबे युवक की तलाश की मांग को लेकर बुधवार को लोगों ने मुंडाखेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब 20-25 मिनट तक लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पानी के बहाव को कम करने की मांग की। तभी सूचना पर नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। मुंडाखेड़ा रोड स्थित नगला कोठी मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय विकास मंगलवार शाम को चार बजे अपने साथियों के साथ अपर गंग नहर में नहाने गया था। नहाते हुए विकास का पैर अनियंत्रित हो गया और वह नहर के बीच में बहता हुआ चला गया। इसके बाद पानी में डूब गया। उसके साथी आकाश, कृष्णा और विक्की ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसको पकड़ने में असमर्थ रहे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों से मदद ली और पुलिस को सूचना दी। तभी सूचना पर खुर्जा कोतवाली और खुर्जा देहात पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। रात को अनूपशहर से पीएसी के तैराक भी आ गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और पानी को बहाव करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पानी का बहाव एक दिन पहले की कम कर दिया जाता तो विकास को समय से बरामद कर लिया जाता। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी और नायाब तहसीलदार ने लोगों को समझा कर शांत किया। करीब 25 मिनट बाद लोगों ने जाम को खोल दिया। बुधवार दोपहर एक बजे एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई और युवक की तलाश में जुट गई। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह का कहना है कि पीएसी के तैराक और एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। परिजनों ने पानी के बहाव को कम करने की मांग को लेकर हंगामा किया था, जिनको समझाकर शांत कर दिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें