अंकुर विहार थाना क्षेत्र के सभापुर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने दुल्हन के पिता से पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में दो लाख रुपये की नकदी रखी थी। बदमाश पता पूछने के लिए पीड़ित के पास रुके थे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।