इंदिरापुरम सेक्टर-12 स्थित फ्रेंच सोसाइटी में नगर निगम की तरफ से कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य के दौरान वहां स्थित मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। यहां तीनों का इलाज चल रहा है।