गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में इलाज के लिए लाइन में लगे मरीजों में पहले दिखाने के प्रयास में कहासुनी हो गई। सीएमएस डॉ. राकेश ने बताया गर्मी बढ़ने के साथ ही फिजिशियन की ओपीडी में मरीज बढ़ गए हैं। व्यवस्था संभालने के लिए ओपीडी के बाहर सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं।