फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में गरजा निगम का बुलडोजर, काला पत्थर रोड पर अतिक्रमण हटाती टीम

नगर निगम की ओर से इंदिरापुरम के सबसे व्यस्त मार्ग काला पत्थर रोड पर दोपहर दो बजे से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। काला पत्थर रोड पर दुकानों के आगे रखे सामान लगाए गए होर्डिंग व बढ़ाए गए रैंप को तोड़कर हटाया जा रहा है। इस रोड से सुबह शाम बड़ी संख्या में लोग नोएडा एवं दिल्ली की ओर निकलते हैं। सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से सुबह शाम यहां जाम की स्थिति रहती है। नगर निगम के वसुंधरा जोनल अधिकारी सुनील राय ने बताया कि शाम पांच बजे तक अभियान चलेगा सड़क किनारे किसी भी रेहड़ी पटरी वाले को दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। अतिक्रमण की वजह से यहां जाम की स्थिति बनती है, जिसमें लोग घंटे फसते हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन तक अभियान चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें