फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में मिनी मैराथन में दौड़े छात्र-छात्राएं

गाजियाबाद के गोविंदपुरम के महर्षि दयानंद विद्यापीठ में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। अतिथि सुभाष पांचाल और आदेश बालियान ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया। मैराथन में 282 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और ट्रैकसूट प्रदान किया गया। 11 में 40वां स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप भारत को जानना चाहते हो तो स्वामी विवेकानंद जी के बताए गए आदर्शों का पालन करें। इसके लिए आप पुस्तकालय में जाकर अधिक से अधिक उनके जीवन पर आधारित पुस्तकों को पढ़ें और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए उन सभी बातों को अपने जीवन में अपनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें