फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार पहुंचकर बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, छलक उठे आंसू

विजय पुंडीर Updated Sat, 09 Aug 2025 09:18 PM IST

जिला कारागार में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर निरुद्ध बंदियों से बहनों की व निरुद्ध बहनों की भाईयों से मुलाकात कराई गई। 3 हजार बहनों के साथ 11 सौ बच्चों ने मुलाकात की,मुलाकात सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सम्पन्न कराई गई। शनिवार सुबह बारिश के चलते दूर दराज से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कारागार में निरुद्ध अपने भाईयों से मिलने आईं बहनों का उत्साह व स्नेह कम नहीं हुआ बारिश में भीगते हुए 1157 बंदी भाईयों से मिलने के लिए बाहर से 2926 बहनों तथा 1067 बच्चे एवं कारागार में निरुद्ध 28 महिला बंदी बहनों से मिलने बाहर से 31 भाई व 8 बच्चे आए। इस प्रकार 1185 निरुद्ध बंदियों के सापेक्ष 4032 मुलाकाती परिजनों द्वारा रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व संपन्न हुआ। कारागार में निरुद्ध 11 महिला बन्दी बहने जिनके भाई भी कारागार में निरुद्ध हैं की मुलाकात भी उनके बन्दी भाईयों से कराई गई। रक्षाबंधन के पर्व पर मुलाकात सुबह 7 से शुरू कर 6 बजे तक संपन्न कराई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें