फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वेव सिटी, थार में आए हमलावर, ग्राम प्रधान के घर-दफ्तर पर कई राउंड फायरिंग

वेव सिटी थानाक्षेत्र के गांव दीनानाथपुर पूठी में गुरुवार साढ़े नौ बजे ग्राम प्रधान के घर और दफ्तर पर कई राउंड फायरिंग से अफरातफरी मच गई। थार पर आए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया, घर के गेट पर खड़े प्रधान के बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रधान के बेटे ने पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दीनानाथपुर पूठी वेव सिटी निवासी अनुज यादव पुत्र प्रधान वीरेंद्र यादव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र यादव भी इसी गांव के हैं। पिछले चुनाव में हम लोगों ने ब्लॉक प्रमुख का साथ नहीं दिया था। चुनावी रंजिश का बदला लेने की हमेशा फिराक में रहते हैं। पिछले साल उन्होंने गाजियाबाद कोर्ट परिसर में भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी, उसके खिलाफ कविनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस को दी तहरीर में अनुज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने घर के गेट पर खड़े थे, तभी गांव के ही नरेंद्र व सुनील पुत्रगण जयवीर यादव और पवन यादव पुत्र कालू यादव निवासीगण दीनानाथपुर पूठी थार कार से आए और तीनों ने उन पर रिवाल्वर और बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह जान बचाकर घर के अन्दर छिप गए। हमलावर चले गए तो धीरे से निकले और भागकर पड़ौसी के घर पहुंचे और घटना बताई। उसके बाद आरोपियों ने गांव में ही उसके प्रधान पिता के कार्यालय पर भी गोलिया दागी। आरोप है कि नरेंद्र ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चलाई हैं। उसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। प्रधान वीरेंद्र यादव के कार्यालय पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला और फुटेज कब्जे में ले लिया। अनुज यादव ने कहा कि वह पहले भी अधिकारियों से ब्लॉक प्रमुख की शिकायत कर चुका है। लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से वे लगातार आक्रामक हो रहे हैं। वे अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। मेरी जान को खतरा है। बता दें कि इससे पूर्व की योजना में सुनील यादव ब्लॉक रजापुर के प्रमुख रह चुके हैं तथा उससे पूर्व में नरेंद्र व सुनील का भाई जितेन्द्र ब्लॉक प्रमुख रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है,जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें