फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद की सोसायटी में बवाल, चुनाव में नामांकन के विरोध पर हंगामा... बात मारपीट तक पहुंची, देखें वीडियो

अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 05:39 PM IST

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की जी एच सेवन सोसायटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन किए गए हैं। सोसाइटी के दीपक चोपड़ा का आरोप है कि एक आपराधिक प्रवृति के युवक ने भी नामांकन किया है। इनके नामांकन को लेकर सोसायटी के लोगों ने विरोध जताया। शाम के समय सोसाइटी में इस बाबत मीटिंग रखी गई। आरोप है कि नामांकन करने वाला युवक अपने अन्य साथियों के साथ मीटिंग हॉल में पहुंचा और लोगों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को सोसायटी के लोगों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें