फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: पुलिस मुठभेड़ में लूटेरा गिरफ्तार, फायरिंग के दौरान पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

अनुज कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 03:18 PM IST

गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस ने मुठभेड़ में एक चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले लूटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी थी। लूटेरे के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस और एक स्कूटी समेत 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बीती रात करीब 11:45 बजे थाना मोदीनगर पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए बुदाना पर चेकिंग कर रही थी। तभी दो स्कूटी सवार व्यक्ति बुदाना की तरफ से आए, जिन्हें चेकिंग के लिए पुलिस ने रोकने का इशारा किया। किंतु वह पुलिस को देखकर बुदाना के जंगल की तरफ भागने लगे। जिनका पुलिस टीम ने पीछा किया गया। स्कूटी को तेजी से मोड़ कर भागते हुए एक राउंड फायरिंग की गई। तभी उनकी स्कूटी फिसल कर गिर गई । जिन्हें शक होने पर पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर की। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किया। जिसमें एक अभियुक्त के पैर मे गोली लगी। जिससे अभियुक्त घायल होकर नीचे गिर गया औरअन्य व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते भाग गया। घायल व्यक्ति का नाम शोएब पुत्र साजिद निवासी खैर नगर मेरठ का बताया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें