गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को सीनियर वर्ग बॉक्सिंग का जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें चयनित बॉक्सर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। कोच राजन ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 20 फरवरी को मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि बॉक्सिंग सीनियर वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी इसके लिए मेरठ मंडल टीम का चयन किया जाएगा।