फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बिना हेलमेट नहीं मिलेगी पेट्रोल, जिला पूर्ति विभाग ने जारी किया फरमान

गाजियाबाद में जिला पूर्ति विभाग और बाट माप विभाग ने बुधवार को संयुक्त रूप से पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। टीम ने पुराने बस अड्डे स्थित फ्यूल एंड फ्लाई, राजनगर एक्सटेंशन स्थित नरेंद्र बोहरे फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी और बाट माप निरीक्षक ने सभी डिस्पेंसिंग यूनिट की जांच जो सही पाई गई। इसके अलावा पंप की डेनिसिटी और स्टॉक की जांच की गयी जो सही पाया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि पेट्रोल पंप पर पेयजल, हवा की माप, स्वच्छ शौचालय की समुचित व्यवस्था सहित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सभी पंप संचालक को यह निर्देश दिया गया कि बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया वाहन में तेल नहीं डाला जाए। अमित तिवारी ने बताया कि बीच-बीच में औचक रूप से पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विशाल यादव, सत्यप्रकाश मालवीय, नूर फातिमा, प्रियंका राय, वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक हर्षवर्धन और आईओसीएल के विक्रय प्रबंधक पंकज कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें