फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन खींचने वाले मुठभेड़ में गिरफ्तार

इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 28 मई की देर रात मुठभेड़ के दौरान चेन व मोबाइल छिनैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें लिंकरोड के साहिबाबाद गांव स्थित मंगल वाली गली निवासी विशाल और दूसरा गली नंबर चार का रहने वाला विशाल वर्मा है। दोनों के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस और 26 मई की शाम वसुंधरा सेक्टर तीन में महिला के गले से खींची गई चेन बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों ने पूछताछ में गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में चेन व मोबाइल छिनैती की वारदात करना स्वीकार किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में एक दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें