करीब 10 दिन से बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का गुस्सा सोमवार दोपहर फूट पड़ा। नाराज लोग नगर निगम एवं जीडीए के खिलाफ सड़क पर उतरे और नारेबाजी करने लगे। मुख्य मार्ग पर लोगों के होने पर तत्काल पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर रोड से हटाया। इस दौरान करीब 10 से 15 मिनट का जाम रोड पर रहा