आईटीएस डेंटल कॉलेज के पेरियोडॉटोलॉजी विभाग द्वारा एक दिवसीय सीडीई एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘पेरियो-स्क्लप्ट हार्ड एवं सॉफ्ट टिशू ऑग्मेंटेशन अराउंड टीथ एंड इम्प्लांट्स‘‘ था। कार्यशाला में विभिन्न डेंटल कॉलेजों के 130 से अधिक बीडीएस एवं एमडीएस के छात्रों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि वक्ता डॉ.फरहान दुर्गानी, चेयरमैन, डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान सेकरेट्री भूषण कुमार अरोड़ा एवं संस्थान केडायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ देवी चरण शेट्टी, सभी डीन्स, दंत विभागों के एचओडी एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहें। कार्यशाला में डॉ फरहान दुर्गानी के द्वारा प्रतिभागियों को हार्ड टिशू ऑगमेंटेशन, गाइडेड बोन रिजनरेशन, नवीनतम ग्राफ्टिंग प्रक्रिया, सॉफ्ट टिशू मैनेजमेंट (जैसे कि कनेक्टिव टिशू ग्राफ्ट व फ्री जिंजिवल ग्राफ्ट) जैसे आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विभन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये, जिसमें उन्होंने इन विषयों से जुड़ी नवीनतम प्रक्रियाओं से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया।