बिल्डर की अवैध खुदाई से सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रांड सोसाइटी में भरा नाले का पानी आज सोमवार को पांचवें दिन निकलने के भी आसार नहीं हैं। आज शाम तक पानी निकल जाने का दावा एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने रविवार शाम किया था। आज दोपहर वो हालात का जायजा लेने पहुंचे और बिल्डर को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। लोगों में पंप कम लगने से रोष है और बदबू से सबका बुरा हाल है।