फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मोबाइल-चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, पांच पकड़े; दिल्ली-नोएडा और हापुड़ तक 22 वारदातों का दावा

क्राइम ब्रांच की एंटी स्नैचिंग टीम ने एनसीआर में मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण, सात मोबाइल के मदरबोर्ड, पांच मोबाइल, दो बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने तीन माह में गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और हापुड़ में 15 मोबाइल और सात चेन स्नैचिंग की वारदात कीं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदग्राम के हरवंश नगर निवासी रविकुमार शर्मा, मोरटी निवासी अर्पित त्यागी और विशाल, सिहानी निवासी गोलू उर्फ आशुतोष और संगम विहार निवासी देव शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का संचालन रवि और विशाल करते थे। दोनों ने करीब छह माह पहले साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की और इसके बाद स्नैचिंग शुरू कर दी। वारदात में इस्तेमाल करने के लिए नंदग्राम से भी बाइक चोरी की गई थी।

1500 रुपये में खरीदकर बेचते थे मोबाइल के पार्ट
पुलिस के अनुसार, स्नैच किए गए मोबाइल देव शर्मा को दिए जाते थे। वह पहले मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। वह करीब 1500 रुपये में मोबाइल खरीदकर उनके पार्ट अलग करता था और मदरबोर्ड दिल्ली के गफ्फार मार्केट व मुस्तफाबाद में दो से ढाई हजार रुपये में बेच देता था। वहीं, लूटी गई चेन नंदग्राम क्षेत्र के एक सुनार को आधे दाम पर बेच दी जाती थीं। पुलिस सुनार के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

ये सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों से सोने की एक गिट्टी, एक चेन, सात मोबाइल मदरबोर्ड, बिना मदरबोर्ड के पांच मोबाइल, एक पोवा कंपनी का मोबाइल, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा स्प्लेंडर समेत दो बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस अन्य मोबाइल और आभूषणों से जुड़ी वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें