फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप नगर में मकान में लगी भीषण आग, 80 वर्षीय वृद्धा झुलसी, अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र प्रताप नगर स्थित एक मकान में बुधवार की दोपहर आग लग गई। आग लगते ही परिजन जरूरी सामान लेकर घर से बाहर निकल आए। जबकि 80 वर्षीय विमला देवी को घर से बाहर निकलने में देरी हो गई। ऐसे में वृद्धा के इर्द गिर्द आग पहुंच गई और वह झुलस गई। परिजनों ने बामुश्किल वृद्धा को आग से बचाया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि झुलसी वृद्धा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें