उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई में एक मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसमें 18 पशु दब गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी है।