फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद के साहिबाबाद में देर रात युवकों ने की फायरिंग, तीन युवक धमकी देकर हुए फरार, तीनों पर मुकदमा

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र स्थित पप्पू कॉलोनी में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे युवकों के आपसी विवाद के बाद फायरिंग चल गई। हवाई फायरिंग करने वाले तीन युवक मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर आ गए तो हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गली नंबर एक निवासी कपिल की तहरीर पर फायरिंग व मारपीट करने वाले गली नंबर दो निवासी आशीष उसके साथी सलमान के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। कपिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की देर रात वह खाना खाने के बाद घर से बाहर निकलकर गली में ही स्थित बारातघर के पास खड़े थे। तभी गली नंबर दो निवासी आशीष, सलमान और उनका एक अन्य साथी वहां पहुंचे और उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मारपीट करने लगे। तभी वहां से गुजर रहे मोहल्ले के ही सोनू ने जब झगड़े के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उनसे भी गाली-गलौज कर दी। शोर-शराबा सुनकर गली के लोग घरों से बाहर निकले तो आरोपी युवक हवाई फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस भी पहुंच गई। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि गली में सीसीटीवी कैमरा न होने की वजह से फुटेज नहीं मिल पाई है। गली के बाहर अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें