वसुंधरा सेक्टर 10 सी निवासी सर्राफ सुनील कुमार वर्मा की मेवाड़ कॉलेज के पास स्थित दुकान का चोरों ने शुक्रवार देर रात शटर तोड़ दिए। दुकान में घुसकर चार किलो चांदी और तीन तोला सोना चोरी कर ले गए। पुलिस से बचने के लिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काटने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब छह बजे जब दुकान के पास ही रहने वाले स्थानीय व्यक्ति ने शटर टूटा देख सुनील कुमार वर्मा को सूचना दी। सुनील कुमार ने बताया कि चोरों ने सोना और चांदी के अलावा गल्ले में रखी करीब एक-दो हजार रुपये की नकदी भी चोरी की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।