गाजियाबाद के खोड़ा में शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो एक होटल का था, जहां रोटी बनाने वाला कर्मी थूक लगाकर रोटियां सेंकता दिखाई दे रहा है। वीडियो की छानबीन की तो खोड़ा के आदर्श नगर स्थित सोम बाजार में संचालित दिल्ली-6 होटल का निकला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद के साथ टीम होटल पर पहुंची। पूछताछ के बाद होटल में रोटी बनाने वाले कारीगर इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।