हिंदू रक्षा दल द्वारा सोमवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन में तलवार वितरण किया जा रहा था। तलवार वितरण की सूचना पर एसीपी ओर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दल के कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस ने भारी संख्या में तलवारें बरामद की हैं साथ ही 10 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस की ओर से सात क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट के तहत 16 लोगों को नामजद करते हुए 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है व अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।