दिल्ली से मेरठ जाते हुए नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, प्रदेश अध्यक्ष वहां बने मंच पर पहुंचे और मंच पर उपस्थित सभी नेताओं, मन्त्रियों, विधायकों, नगर अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत धन्यवाद किया, कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपका उत्साह आपका प्यार देखकर मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं कि मैं आपका धन्यवाद कैसे करुं, उन्होंने कहा कि आज मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतने बड़े प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है ये काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही होता है, उसपर मैं आप सभी के सहयोग से खरा उतरुं, कुछ ही समय रुके भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ मेरठ के लिये रवाना हो गये, इस अवसर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे व एनएच नौ पर कई किलोमीटर का जाम लग गया।