गाजियाबाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा और परमार्थ सेवा ट्रस्ट ने बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता कि अपने ही देश में अन्यत्र शरण लेने के लिए लोग बाध्य हो रहे हैं। दुर्भाग्य से बंगाल में ऐसा ही हो रहा है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।