फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: ईंट से भरा ट्रक गड्ढे में फंसकर पलटा, दो घायल

आकाश दुबे Updated Sun, 11 Jan 2026 06:51 PM IST

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के न्यायखंड एक में 11 जनवरी को ईंट से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में वहां मौजूद झुग्गी-झोपड़ी निवासी राहुल और सुमना ईंटों के नीचे दबकर घायल हो गए। गनीमत रही कि ज्यादा चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर मलबा साफ कराया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दस्तावेज न होने की वजह से ट्रक को सीज कर दिया गया है। कोई लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें