देहाती फ़िल्मों के कलाकार उत्तर कुमार उर्फ धाकड़ छोरा मंगलवार को डासना जेल से रिहा हो गये। जेल से रिहाई के वक़्त बड़ी संख्या में उनके समर्थक जेल के सामने पहुँचे हुए थे। अपनी सह कलाकर के साथ दुष्कर्म के आरोप के चलते पुलिस ने 15 सितंबर को गिरफ्तार करके उन्हें 16 सितंबर को जेल में भेज दिया था। जिसमें उनकी जमानत 26 सितंबर को हो गई थी,मगर कुछ परवाने में गडबड़ी के चलते उन्हें 30 सितंबर तक जेल में रहना पडा। दो सप्ताह उन्हें जेल में काटने पड़े, जमानत मिलने के बाद मंगलवार को सुबह 8 बजे उनकी रिहाई हुई।उत्तर कुमार जिला कारागार की बैरक नं 12 में थे।