फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद की रिशा और साक्षी राष्ट्रीय पदक के लिए लगाएंगी निशाना

गाजियाबाद जिले की दो तीरंदाज बेटियां नेशनल गेम्स में पदक के लिए निशाना लगाएंगी। चिरंजीव विहार निवासी साक्षी और राजेंद्र नगर निवासी रिशा राठी नेशनल गेम्स में तीरंदाजी में प्रतिभाग करेंगी। उत्तराखंड में 31 जनवरी से नेशनल गेम्स की शुरुआत की जाएगी। रिशा राठी ने बताया कि उन्होंने 2016 में स्कूल में तीरंदाजी करना शुरू किया था। वहीं से उन्हें तीरंदाजी में दिलचस्पी हुई। रिशा इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में खेलने का है। फिलहाल वह पटियाला यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और प्रतिदिन तीरंदाजी का अभ्यास करती हैं। वहीं साक्षी ने बताया कि 2018 में उन्होंने भी स्कूल में ही तीरंदाजी करना शुरू किया। वह राष्ट्रीय के साथ कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। 2023 में सिंगापोर में हुए एशिया कप में रजत पदक जीत चुकी हैं। इसके साथ 2023 में अयोध्या में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक और नवंबर 2023 में राजस्थान में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में अप्रैल 2024 में हुए नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। वह भी प्रतिदिन तीरंदाजी का अभ्यास करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें