फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छिनैती करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:20 AM IST

कौशांबी थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला फैसल उर्फ फैजान है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान युवक को स्कूटी रोकने का इशारा किया गया था लेकिन वह फायरिंग करता हुआ भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने स्कूटी दिल्ली से चोरी की थी। उसके पास से दो चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। साथ ही आरोपी ने दो नवंबर को कौशांबी क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की वारदात करना भी स्वीकार किया है। एसीपी ने बताया कि उसके खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा चोरी व छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें